पश्चिम बंगाल : नई सरकार ने CBI को दी खुली अनुमति, सभी लंबित स्वीकृतियां कीं मंजूर

feature-top

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला लेते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की 'सामान्य सहमति' को पूरी तरह बहाल कर दिया है। पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार द्वारा साल 2018 में वापस ली गई इस सहमति को दोबारा लागू कर नई सरकार ने सीबीआई को राज्य में स्वतंत्र रूप से जांच करने की खुली छूट दे दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब सीबीआई को केंद्रीय कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में राज्य के भीतर जांच शुरू करने के लिए बार-बार अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। 


feature-top