CJP के 'चलो दिल्ली' आह्वान पर समर्थकों की भारी भीड़, गूंजे इस्तीफे के नारे

feature-top

देश में जारी NEET पेपर लीक विवाद और लगातार हो रही छात्रों की आत्महत्याओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके द्वारा दिए गए 'चलो दिल्ली' (Chalo Delhi) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के बाद, देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों छात्रों, युवाओं और पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ जंतर-मंतर पर जमा हो गई। प्रदर्शन का यह दृश्य बेहद अनोखा था; आंदोलनकारी युवा चेहरे पर मास्क लगाए और हाथों में सांकेतिक रूप से 'थाली और चम्मच' लेकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों की वकालत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की।


feature-top