कोलकाता : एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी पर हमले की साजिश, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमले की कोशिश का बेहद गंभीर आरोप लगाया। घटना शुक्रवार रात की है, जब अभिषेक बनर्जी दिल्ली से लौटकर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे थे। डेरेक ओ'ब्रायन का दावा है कि एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर एक हथियारबंद शख्स, जो कथित तौर पर BJP का समर्थक था, बंदूक छिपाकर खड़ा था। TMC नेतृत्व ने इसे अभिषेक बनर्जी की "हत्या का प्रयास" करार दिया है।


feature-top