छ.ग : BJP विधायक ने राहुल गांधी को कहा 'जोकर', कांग्रेस ने किया पलटवार

feature-top

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगामी प्रशिक्षण शिविर (Training Session) से पहले राज्य में तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए तंज कसा कि "दिल्ली से जोकर आ रहा है" और पूछा कि क्या वह यहाँ डकैती तथा भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आ रहे हैं? इस विवादित बयान पर कांग्रेस ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। पूर्व कांग्रेस विधायक ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।


feature-top