छ.ग कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर : आज सचिन पायलट करेंगे आगाज, कल राहुल संभालेंगे कमान

feature-top

छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो रहा है। इस शिविर की कमान वरिष्ठ नेता सचिन पायलट संभाल रहे हैं, जो पहले दिन राज्य के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट तथा जनता के बीच पकड़ मजबूत करने के गुर सिखाएंगे। वहीं, शिविर के दूसरे दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद मोर्चा संभालेंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुटता तथा आक्रामक रणनीति का मंत्र देंगे। कांग्रेस का यह महामंथन राज्य में सत्ता वापसी की जमीन तैयार करने और सांगठनिक गुटबाजी को खत्म करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


feature-top