"रिकॉर्डिंग भगवंत मान को सही साबित करती है" : अकाल तख्त गतिरोध बढ़ने पर आप

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सिख कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के बीच उपजा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अकाल तख्त साहिब द्वारा मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत की आधिकारिक रिकॉर्डिंग सार्वजनिक किए जाने के बाद, आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है l AAP ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि इस रिकॉर्डिंग से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी जगह बिल्कुल सही थे और उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी l


feature-top