तमिलनाडु : मंदिरों के पैसों से नहीं बनेंगे मैरिज हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

feature-top

तमिलनाडु की नवनिर्वाचित टीवीके सरकार ने राज्य के धार्मिक मामलों को लेकर एक ऐतिहासिक नीतिगत फैसला लिया है। सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग ने पिछली द्रमुक सरकार के कार्यकाल में मंजूर किए गए ₹245.85 करोड़ की लागत वाले 46 प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक स्वीकृति को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया है। इस आदेश के बाद अब मंदिरों के सरप्लस (अतिरिक्त) फंड से मैरिज हॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनाए जा सकेंगे।


feature-top