NEET UG री-एग्जाम आज: देश के 5 हजार से अधिक केंद्रों पर परीक्षा शुरू, 22 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG के री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस परीक्षा में देशभर से 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। पिछली परीक्षा को लेकर हुए विवादों और पेपर लीक के आरोपों के बाद इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डिजिटल लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उड़नदस्तों (Flying Squads) और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली स्थित NTA मुख्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से देश भर के सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

री-टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगा। दिव्यांग कैंडिडेट, जो कम्पेनसेटरी टाइम के लिए एलिजिबल हैं, उन्हें शाम 6.20 बजे तक का समय दिया जाएगा।

 


feature-top