दिल्ली में CJP का विरोध-प्रदर्शन: वांगचुक ने 'भूख हड़ताल' की चेतावनी दी

feature-top

देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET-UG परीक्षा में हुई धांधलियों के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन को समर्थन देने प्रसिद्ध पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे 27 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।


feature-top