'उद्धव सेना' संकट : आज खत्म हो रही है अल्टीमेटम की समय सीमा

feature-top

पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए शिवसेना (UBT) ने संसदीय दल की बैठक से गायब रहे इन 6 सांसदों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया था। आज इस अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त हो रही है। यदि सांसदों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता है, तो उद्धव गुट दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों की संभावित बगावत के बाद आज का दिन उद्धव सेना के लिए बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। खबरें हैं कि ये बागी सांसद पाला बदलकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो सकते हैं, जिससे उद्धव ठाकरे के अस्तित्व की लड़ाई और मुश्किल हो गई है।


feature-top