नागालैंड में बदला योग दिवस का शिड्यूल, 22 जून को मनेगा 'योग दिवस'

feature-top

नागालैंड सरकार ने राज्य के छात्र संगठनों, चर्चों और नागरिक समूहों के कड़े विरोध के बाद स्कूलों में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने की तारीख को 21 जून से बदलकर 22 जून (सोमवार) कर दिया है। दरअसल, इस साल 21 जून को रविवार (संडे) होने के कारण नागालैंड की ईसाई-बहुल आबादी, चर्च काउंसिल और नागा स्टूडेंट्स फेडरेशन (NSF) ने इस निर्देश का भारी विरोध किया था। उनका तर्क था कि रविवार का दिन उनके लिए पवित्र और आराधना का दिन होता है, इसलिए इस दिन स्कूलों में कार्यक्रम को अनिवार्य करना धार्मिक स्वतंत्रता और उनकी भावनाओं का उल्लंघन है। चौतरफा दबाव के आगे झुकते हुए शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ा दिया है, हालांकि छात्र संगठन अब भी इसे पूरी तरह स्वैच्छिक (Voluntary) रखने की मांग पर अड़े हैं।


feature-top