'डीके-डीके' के नारे सुन चढ़ा खड़गे का पारा

feature-top

बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस के 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के समर्थन में 'डीके-डीके' के नारे लगने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुरी तरह भड़क गए। खड़गे ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को मंच से ही फटकार लगाते हुए उन्हें "बेकार लोग" (Useless Fellows) कह दिया और पार्टी के भीतर व्यक्तिपूजा बंद करने की सख्त चेतावनी दी। यह पूरी घटना उस समय हुई जब मंच पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार खुद मौजूद थे और खड़गे अपना भाषण दे रहे थे। 


feature-top