पहलगाम हमला : NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा; हथियारों की 'ड्रोन डिलीवरी' और LoC पार से साजिश

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट के अनुसार, कश्मीर के पहलगाम (बैसरन घाटी) में हुए भीषण आतंकी हमले के लिए हथियारों और फंड की सप्लाई सीमा पार (पाकिस्तान) से ड्रोन के जरिए की गई थी। एनआईए ने अपनी जांच में खुलासा किया है कि पारंपरिक घुसपैठ मार्गों के बजाय आतंकी संगठनों ने आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर घाटी के भीतर तक बिना भनक लगे हथियार पहुंचाए।यह हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।


feature-top