महाराष्ट्र : मानसून सत्र से पहले CM फडणवीस का वार-"विपक्ष का आरोप पत्र 'AI' मेड है"

feature-top

महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) पर अनोखा तंज कसा है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करते हुए किसानों की कर्जमाफी और सूखे जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए छह पन्नों का एक आरोप पत्र सौंपा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जब उन्होंने विपक्ष के इस पत्र को जांचा, तो उन्हें पता चला कि इसे ओपन एआई के चैटबॉट 'ChatGPT' की मदद से तैयार किया गया है। मौलिक विचार और रचनात्मकता खत्म हो चुकी है, इसलिए वे राजनीति के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहे हैं। 


feature-top