दंतेवाड़ा : जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिजवी

feature-top

छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस संगठन ने बड़ी नियुक्ति की है। शकील मोहम्मद रिजवी को दंतेवाड़ा जिले का नया कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले 5 महीनों से दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस संगठन बिना किसी मुखिया के चल रहा था, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और आगामी रणनीतियों में नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। आगामी स्थानीय चुनाव और बस्तर संभाग में संगठन को मजबूत करने के लिहाज से पीसीसी (PCC) का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।


feature-top