कोरबा : फ्लाई ऐश डैम फूटने के मामले में CSPGCL पर ₹27.60 लाख का जुर्माना, नोटिस जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा में फ्लाई ऐश (राखड़) डैम फूटने से पर्यावरण को हुए नुकसान के मामले में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्त कार्रवाई की है। नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के आरोप में सरकारी बिजली कंपनी सीएसपीजीसीएल (CSPGCL) पर ₹27.60 लाख का भारी जुर्माना (पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति) लगाया गया है। डैम फूटने की वजह से भारी मात्रा में राखड़ बह गई थी, जिससे आस-पास के नदी-नालों और उपजाऊ भूमि को गंभीर नुकसान पहुँचा था। इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जुर्माना राशि जमा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं।


feature-top