रायगढ़ नकली शराब कांड : SSP ने फरार आरोपी विनय सिंह पर रखा ₹10 हजार का नकद इनाम

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नकली शराब मामले के फरार मुख्य आरोपी विनय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने ₹10,000 का नकद इनाम घोषित किया है। नकली शराब के इस अवैध कारोबार से लोगों की जान को खतरे में डालने के मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस प्रशासन ने आरोपी की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भरोसा दिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


feature-top