अंबिकापुर : मेयर पर लगे ₹3 लाख लेने के गंभीर आरोप,विपक्ष ने मोर्चा खोला!

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महापौर (मेयर) का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल ऑडियो में मेला संचालक से मेला लगाने की अनुमति देने के एवज में ₹3 लाख रुपये के कथित लेन-देन की बातचीत हो रही है। इस खुलासे के बाद नगर निगम के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल है और विपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।


feature-top