कर्नाटक : 'कांग्रेस कार्यक्रम से छूटी परीक्षा' के दावे पर प्रियांक खड़गे ने तेजस्वी सूर्या को दी चुनौती

feature-top

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बीच री-NEET (Re-NEET) परीक्षा को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा की ओर से दावा किया गया था कि कांग्रेस के एक कार्यक्रम के कारण कई छात्रों की री-NEET परीक्षा छूट गई। इस आरोप पर तीखा पलटवार करते हुए प्रियांक खड़गे ने तेजस्वी सूर्या को चुनौती दी है कि वे इधर-उधर आरोप मढ़ने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के हित में 'परीक्षा पे चर्चा' करने की मांग करें। खड़गे ने साफ किया कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है, जबकि उन्हें सीधे केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं पर जवाब मांगना चाहिए। 


feature-top