महाराष्ट्र MLC चुनाव : महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत, 17 में से 16 सीटों पर कब्ज़ा

feature-top

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक क्लीन स्वीप करते हुए 17 में से 16 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। इस चुनाव में विपक्षी महाविकास आघाडी (MVA) का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया और वह अपना खाता भी नहीं खोल सकी। विजेता खेमे में अकेले बीजेपी ने सबसे ज्यादा 11 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है, जबकि एकमात्र उलटफेर नासिक सीट पर हुआ जहां एक बागी निर्दलीय उम्मीदवार ने शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी को हरा दिया। 


feature-top