उद्धव गुट के सांसद ओमराजे निंबालकर का बड़ा बयान, "मैंने तो बस ट्रेंड को फॉलो किया"

feature-top

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद शिवसेना (UBT) के सांसद ओमराजे निंबालकर का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने राजनीतिक झुकाव पर खुलकर बात करते हुए कहा कि लोग स्वाभाविक रूप से सत्ता की ओर आकर्षित होते हैं और उन्होंने केवल मौजूदा राजनीतिक ट्रेंड को फॉलो किया है।

MLC चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत और महाविकास आघाडी (MVA) की करारी शिकस्त के बीच आए उद्धव गुट के सांसद के इस बेबाक बयान को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे भी आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं।


feature-top