BJP नेता दिलीप घोष का हमला : "TMC सिर्फ एक ड्रामा पार्टी है", ममता के नेतृत्व पर उठाए सवाल

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मौजूदा अंदरूनी घमासान पर तीखा तंज कसते हुए उसे एक 'ड्रामा पार्टी' करार दिया है। टीएमसी में मची इस भारी कूटनीतिक उथल-पुथल पर हमला बोलते हुए घोष ने कहा कि पार्टी में चल रहा यह पूरा विवाद महज़ एक नौटंकी है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व क्षमता पर भी गंभीर सवाल उठाए और दावा किया कि उनका अपनी ही पार्टी पर से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके कारण टीएमसी अब बिखरने की कगार पर है।


feature-top