दंतेवाड़ा : मुस्लिम अध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में उतरे आदिवासी नेता, फैसले का विरोध शुरू

feature-top

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी आलाकमान द्वारा वरिष्ठ नेता शकील रिजवी को दंतेवाड़ा कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ स्थानीय आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध कर रहे नेताओं का तर्क है कि बस्तर संभाग का यह क्षेत्र पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्य और पांचवीं अनुसूची के तहत आता है, इसलिए नेतृत्व की कमान स्थानीय आदिवासी समाज के व्यक्ति को ही मिलनी चाहिए थी। 


feature-top