आंध्र प्रदेश : साईं कृष्ण के लापता होने पर भड़के जगन मोहन रेड्डी, CM नायडू से मांगा जवाब

feature-top

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के कार्यकर्ता साईं कृष्ण के रहस्यमयी तरीके से लापता होने के मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तीखा सवाल दागा है कि "साईं कृष्ण मर चुके हैं या जिंदा? अगर मर गए हैं, तो उनकी बॉडी कहाँ है?" जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की है कि टीडीपी (TDP) सरकार तुरंत इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करे और लापता कार्यकर्ता का पता लगाए।


feature-top