महाराष्ट्र : RTI नियमों के खिलाफ 5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे

feature-top

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) नियमों में किए गए हालिया बदलावों के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन विवादित संशोधनों को वापस नहीं लिया गया, तो वे आगामी 5 जुलाई से अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल (आमरण अनशन) पर बैठेंगे। अन्ना हजारे का आरोप है कि सरकार के इन नए नियमों से आरटीआई कानून कमजोर होगा और भ्रष्टाचार से लड़ने वाले आम नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार छिन जाएंगे। 


feature-top