भोजपुर में महा-आक्रोश: सस्पेंशन और FIR से भी शांत नहीं हुआ गुस्सा; भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ बिलौटी में उमड़ा जनसैलाब

feature-top

बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नीतीश-सम्राट सरकार और पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुठभेड़ में शामिल शाहपुर थाना अध्यक्ष और जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उन पर हत्या का मुकदमा (FIR) दर्ज किए जाने के बावजूद, पीड़ित परिवार और ग्रामीण इसे नाकाफी बता रहे हैं। बिलौटी गांव में आयोजित एक विशाल महापंचायत में हजारों लोगों ने इस घटना को "सरकारी मर्डर" करार देते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


feature-top