वेनेजुएला में भूकंप के बाद जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

feature-top

वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक दुर्लभ "डबल-अर्थquake" (जुड़वां भूकंप) की घटना थी। वेनेजुएला के उत्तरी तट पर महज 40 सेकंड के अंतराल पर दो बड़े झटके महसूस किए गए। पहला झटका 7.2 तीव्रता का था और उसके तुरंत बाद दूसरा मुख्य झटका 7.5 तीव्रता का आया, जिसने एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला को सबसे ज्यादा दहलाया है। 

वेनेजुएला में आए लगातार दो विनाशकारी भूकंपों के बाद मलबे में दबे जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और वैश्विक एजेंसियों ने आशंका जताई है कि इस भीषण आपदा में मौतों का आंकड़ा 10,000 से लेकर 1,00,000 तक पहुंच सकता है।

 यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, 7.2 और 7.5 मैग्नीट्यूड के झटकों की वजह से राजधानी में इमारतें गिर गईं, और वहां रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए।

अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज के मुताबिक, इसके बाद बीस आफ्टरशॉक आए, जबकि इंटीरियर मिनिस्टर डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि ट्रूजिलो, काराबोबो, मिरांडा और ला गुएरा राज्यों में सबसे ज़्यादा असर पड़ा।

 


feature-top