तमिलनाडु कैबिनेट मंत्री पर 'ड्रग्स' का आरोप: वीडियो लीक होने पर दी 'मेडिसिन' वाली सफाई

feature-top

तमिलनाडु के मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी. सरथकुमार एक पुराने वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं। वायरल वीडियो में उन्हें एक मोबाइल फोन की स्क्रीन पर एटीएम/क्रेडिट कार्ड की मदद से सफेद रंग का पाउडर पीसते हुए देखा जा सकता है। विपक्ष और सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन पर स्टेडियम में "ड्रग्स" (नशीला पदार्थ) तैयार करने का आरोप लगाया है। 

इस गंभीर आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सरथकुमार ने इसे पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि वह कोई नशीला पदार्थ नहीं बल्कि अपने बच्चे की "मेडिसिन" (दवाई) पीस रहे थे


feature-top