पुणे मर्डर केस: कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केतन हत्याकांड का केस

feature-top

महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले देश के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम इस मामले में विशेष सरकारी वकील नियुक्त किए गए हैं l

पीड़ित परिवार की मांग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने और केस की कमान उज्ज्वल निकम को सौंपने का आधिकारिक आदेश जारी किया है l

केस की जिम्मेदारी संभालने के बाद विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा, "इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री और पीड़ित परिवार के अनुरोध पर मैंने यह केस स्वीकार किया है। राज्य में कानून का राज बनाए रखने और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए हम कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश करेंगे।"


feature-top