उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर हेमकुंड साहिब की ओर बढ़े सैकड़ों निहंग सिख

feature-top

उत्तराखंड बॉर्डर पर भारी तनाव फैल गया जब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे निहंग सिखों के एक जत्थे की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से रोके जाने के बाद, आक्रोशित निहंग सिखों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और जबरन आगे बढ़ गए। इस टकराव के बाद सीमा पर स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। 


feature-top