महाराष्ट्र सरकार के तख्त कानून पर 'सलाहकार समिति' के समर्थन में आई पंजाब BJP

feature-top

पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधन कानून में संशोधन से पहले सिख धार्मिक संस्थाओं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और सिख विद्वानों से सलाह लेने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड से जुड़ा प्रस्तावित कानून लाने से पहले धार्मिक संस्थाओं, सिख विद्वानों और अन्य संबंधित लोगों के साथ व्यापक बातचीत के लिए एक समिति बनाने का फ़ैसला किया है।

यह बात तब सामने आई जब पंजाब के नेताओं - जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के नेता मनप्रीत सिंह अयाली शामिल हैं - ने इस प्रस्तावित कानून का विरोध किया। 


feature-top