सोनिया गांधी ने गाज़ा में हो रहे 'नरसंहार' पर मोदी सरकार की 'चुप्पी' की सख्त आलोचना की

feature-top

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाज़ा संघर्ष को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक लेख के जरिए गाज़ा में जारी मानवीय संकट और वहां हो रही मौतों को 'नरसंहार' करार देते हुए इस मुद्दे पर भारत सरकार की 'चुप्पी' की कड़ी आलोचना की। सोनिया गांधी का आरोप है कि इस गंभीर वैश्विक संकट पर केंद्र सरकार का रुख अमानवीय और अपनी ऐतिहासिक विदेश नीति से भटकने जैसा है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुँच रहा है।


feature-top