"उद्धव का अहंकार ही खत्म कर रहा है उनकी शिवसेना (UBT) को" : मंत्री संजय शिरसाट

feature-top

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। शिरसाट ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) का पतन किसी बाहरी वजह से नहीं, बल्कि खुद उद्धव ठाकरे के अत्यधिक अहंकार के कारण हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की कार्यशैली और उनका घमंड ही उनकी पार्टी को धीरे-धीरे नष्ट कर रहा है, जिसके चलते पार्टी के कार्यकर्ता और बचे-कुचे नेता भी उनसे दूर होते जा रहे हैं। 


feature-top