अशोक गहलोत का BJP पर आरोप : "वोटों के लिए किया कन्हैया लाल हत्याकांड का इस्तेमाल"

feature-top

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2022 के बहुचर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड का इस्तेमाल केवल चुनावों में राजनीतिक लाभ और वोटों के लिए किया था l गहलोत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के चार साल बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार के लिए न्याय कोसों दूर हैl उन्होंने मामले की धीमी सुनवाई को महज एक लापरवाही न बताकर, इसे जानबूझकर कार्यवाही को लंबा खींचने का प्रयास करार दिया हैl


feature-top