पुणे हत्याकांड : आरोपी सिया गोयल का परिवार पुलिस की रडार पर, पूछताछ शुरू

feature-top

पुणे के 25 वर्षीय रियल्टर (रिएल्टी कारोबारी) केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है। पुलिस ने मामले की सह-आरोपी सिया गोयल के माता-पिता और भाई को पूछताछ के लिए लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन बुलाया। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सिया के परिवार से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की मुख्य वजह, साज़िश और केतन अग्रवाल के साथ उनके संबंधों की कड़ियों को जोड़ा जा सके। पुलिस इस मामले में हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है।


feature-top