राम मंदिर चंदा विवाद : चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफ़ा दिया

feature-top

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में कथित हेराफेरी (चोरी) के विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंदिर के चंदे में करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये के गबन के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT की शुरुआती रिपोर्ट आने और इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIRर दर्ज कर कुछ गिरफ्तारियां होने के बाद, बढ़ते दबाव के बीच इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद छोड़ने का फैसला किया।


feature-top