अफ़गानिस्तान में भूकंप के बाद दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके

feature-top

अफ़गानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके भारत के कई उत्तरी हिस्सों, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान में होने के बावजूद इसके झटके इतने तेज थे कि उत्तर भारत के कई इलाकों में लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भारत में इस भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसने एक बार फिर इस क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 


feature-top