दिल्ली समेत 5 राज्यों में 30 जून से शुरू होगी SIR गणना

feature-top

भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, दिल्ली समेत देश के पांच राज्यों में 30 जून से मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) का काम शुरू होने जा रहा है। इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना, नए मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है। इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। 

SIR प्रक्रिया शुरू करने वाले अन्य राज्यों में कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं; इन पाँचों राज्यों में कुल मिलाकर 19.79 करोड़ मतदाता हैं।


feature-top