बिहार में फर्जी मदरसे होंगे बंद, संस्कृत विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

feature-top

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार का संकेत देते हुए घोषणा की है कि सरकार निष्क्रिय और फर्जी तरीके से चल रहे मदरसों को बंद करेगी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में पारंपरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत विद्यालयों के पुनर्निर्माण और उनके कायाकल्प का भरोसा दिलाया है। मंत्री का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य शिक्षा के नाम पर होने वाली गड़बड़ियों को रोकना और योग्य संस्थानों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। 


feature-top