केतन मर्डर केस में खौफनाक खुलासा: मंगेतर सिया ने गूगल पर खोजे हत्या के तरीके, पकड़े जाने पर झूठ बोलने की भी की थी रिहर्सल

feature-top

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले और खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बाकायदा 'डिजिटल प्लानिंग' की थी। सिया ने घटना से पहले इंटरनेट पर हत्या करने के तरीके सर्च किए थे और पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस के सवालों के क्या जवाब देने हैं, इसकी बकायदा रिहर्सल (अभ्यास) भी की थी।


feature-top