सोनम वांगचुक के अनशन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं रोकने पर CJP ने दिल्ली पुलिस को घेरा

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जंतर-मंतर पर पर्यावरणविद् सोनम वांग्चुक के अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करते ही वहां की बुनियादी सुविधाएं काट दी गईं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पीने के पानी की आपूर्ति और साफ-सफाई (टॉयलेट की व्यवस्था) को पूरी तरह बंद कर दिया है। संगठन का कहना है कि नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए प्रशासन इस तरह के दमनकारी कदम उठा रहा है।


feature-top