अखिलेश यादव का भाजपा पर 'चंदा चोरी' का आरोप

feature-top

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर के दानपात्र से जुड़े कथित चढ़ावा और चंदा चोरी मामले को लेकर सूबे की सियासत पूरी तरह गरमा गई है l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर धर्म की आड़ में बड़ा कारोबार और 'चंदा चोरी' करने का आरोप लगाया है।


feature-top