दिल्ली हाई कोर्ट : UPSC फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम की आंसर की विवाद पर CAT को फिर से जांच करने का निर्देश

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) को चुनौती देने वाली याचिका की फिर से जांच करने का निर्देश दिया है l कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक उत्तर कुंजी में स्पष्ट रूप से गलत जवाबों को चुनौती देना और कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) की मांग करना, दोनों कानूनी रूप से बिल्कुल अलग बातें हैं l


feature-top