तेलंगाना चुनाव : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर 'इटालियन' सोच का लगाया आरोप

feature-top

तेलंगाना में आगामी नगर निगम (मुनिसिपल) चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी 'इटालियन' मानसिकता और सोच से संचालित हो रही है। भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि ऐसी विदेशी सोच रखने वाली पार्टी तेलंगाना के स्थानीय मुद्दों और यहाँ की संस्कृति के साथ न्याय नहीं कर सकती। चुनावों से ठीक पहले आए नितिन नवीन के इस तीखे और व्यक्तिगत तंज के बाद राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया हैl


feature-top