रायपुर : PM आवास योजना के मकानों पर चला बुलडोजर, ग्रामीण में भारी आक्रोश

feature-top

रायपुर ग्रामीण इलाके में सरकारी जमीन को लेकर एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है। प्रशासन ने उसी जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के मकानों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है, जहां पहले सरकार द्वारा ही गरीबों के लिए इन घरों का निर्माण कराया गया था। इस अचानक हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, राजनीतिक गलियारों और इलाके में यह चर्चा बेहद तेज है कि इस कीमती सरकारी जमीन को खाली कराकर यहाँ एक 'विधायक कॉलोनी' (नेताओं के लिए आवास) बनाने की योजना है। 


feature-top