समाजवादी पार्टी नेता जीशान अंसारी ने खून से लिखा पत्र, PM मोदी से गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग

feature-top

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जीशान अंसारी ने गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से एक पत्र लिखा है। सपा नेता ने पत्र में केंद्र सरकार से अपील की है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में पूजनीय गाय को संसद में कानून बनाकर 'राष्ट्र माता' का सर्वोच्च दर्जा दिया जाए। मुस्लिम समुदाय से आने वाले जीशान अंसारी का यह कदम इस समय सियासी और सामाजिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है l


feature-top