कोरिया तिहरा हत्याकांड : राजपूत समाज ने गृहमंत्री से मिलकर मांगी CBI जांच

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नागपुर क्षेत्र में रेत विवाद और पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) समेत तीन लोगों की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस बेहद जघन्य और सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश है। इसी सिलसिले में राजपूत क्षत्रिय समाज के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है। 


feature-top