बंगाल UCC बिल पर BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान : 'पूरे भारत में है एक देश, एक कानून की मांग'

feature-top

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने समान नागरिक संहिता (UCC) का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि 'एक देश, एक कानून' की मांग आज पूरे भारत में उठ रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य के लिए यूसीसी बिल लाए जाने की वकालत करते हुए उन्होंने साफ किया कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और कानून समय की मांग है। भट्टाचार्य ने कहा कि उत्तराखंड के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी इसे लागू करने की जरूरत महसूस की जा रही है और बंगाल की जनता भी इस सकारात्मक बदलाव के पक्ष में है।


feature-top