यूपी : कासगंज में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सड़क के पास हुआ क्रैश

feature-top

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सड़क किनारे क्रैश हो गया, जिससे प्लेन उड़ा रहा ट्रेनी पायलट घायल हो गया। 

DGCA ने एक बयान में कहा कि जब सेसना क्रैश लैंड हुआ, तब ट्रेनी पायलट सोलो फ्लाइंग में था। एविएशन बॉडी ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है, और बताया गया है कि पायलट सुरक्षित है।

बयान में कहा गया, "चेतक एविएशन सेसना 152 एयरक्राफ्ट VT-AFB जो अलीगढ़ में सोलो फ्लाइंग में था, कासगंज के एक खेत में क्रैश लैंड कर गया है। वह (ट्रेनी पायलट) सुरक्षित बताई गई है।"


feature-top