बंगाल : नेफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, हादसे में 20 लोग घायल

feature-top

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित एक रिफाइनरी में नेफ्था ले जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायल कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।


feature-top